राज्यबिहारराज्य

Bihar : दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा

Darbhanga (मृत्युंजय) : दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर एसजी 115 की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिससे विमान का पहिया रनवे पर घिसता रहा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रोक लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

घटना के बाद स्पाइसजेट का विमान एप्रन में खड़े रहने से जगह की कमी हो गई, जिसके चलते दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पटना डायवर्ट करना पड़ा। बाद में परिचालन सामान्य होने पर विमान दरभंगा पहुंचा।

इसी बीच मुंबई से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई। एक ही दिन में दो विमानों में तकनीकी समस्या आने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट का परिचालन प्रभावित रहा। दोनों विमानों के रातभर एयरपोर्ट पर ही रहने की संभावना है, जिससे मंगलवार को भी उड़ानों पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button