Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में लूट की झूठी सूचना निकली बेटे की करतूत, पुजारी के एक लाख रुपये चुराकर देहरादून में मौज की थी योजना

Hapur : मुकीमपुर निवासी पुजारी के एक लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पुजारी के बेटे और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देहरादून में मौज मस्ती के लिए चोरी की थी। हालांकि पुजारी ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम, बैग और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया।

बृहस्पतिवार को मुकीमपुर निवासी पुजारी सतीश ने पुलिस को एक लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो तीन बाइक सवार एक लाख रुपये का थैला ले जाते हुए नजर आए। पीड़ित सतीश थैले को टांगकर सड़क किनारे लघुशंका के लिए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया था।

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी गौरव, विक्की उर्फ ब्रेटली, मनीष और गांव डूहरी निवासी अमित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी पीड़ित पुजारी सतीश के पुत्र गौरव ने बताया कि उसे पहले से जानकारी थी कि उसके पिता बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रहे हैं। इसके बाद चारों ने दो बाइक से पीछा किया। सन साइन होटल के पास पीड़ित के वाहन से उतरकर लघुशंका के लिए जाते ही छोटा हाथी वाहन पर टंगा बैग चोरी कर लिया। बाद में चारों ने रुपये आपस में बांट लिए लेकिन खर्च करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी योजना इस धनराशि से देहरादून में कुछ दिन अय्याशी करने की थी। रुपये हाथ में आते ही उन्होंने इसकी तैयारी भी कर ली थी। कार बुक करने के साथ फास्टैग आदि भी रिचार्ज करा लिया गया था लेकिन रवानगी से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी गौरव से 30 हजार रुपये, चोरी का बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल, विक्की उर्फ ब्रेटली से 40 हजार रुपये, अवैध तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल, मनीष से 15 हजार रुपये व मोबाइल और अमित से 15 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किए। घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक भी सीज कर दी गईं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें