
Patna (मृत्युंजय) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भरत तिवारी की हत्या को लेकर कहा कि इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार संवेदनशील है और सरकार के मुखिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि दूध का दूध पानी का पानी होकर रहेगा।
गिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा आपातकाल लगाया गया था। जिन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की थी कोई भी शासन लोकतंत्र की हत्या करने का सोच नहीं सकता है। अब उस समय भी इंदिरा ही इंडिया और इंडिया ही इंदिरा थी और अब राहुल गांधी ही इंडिया और इंडिया ही राहुल गांधी हैं। पहले भी कार्यशैली उनकी वही थी और आज भी वैसे ही है।




