राज्यउत्तर प्रदेशबिहारराज्य

Bihar : भारतीय टेस्ट क्रिकेटर आकाश दीप आज वाराणसी में विवाह बंधन में बंधे, बारात की हुई अगवानी

Bihar/Rohtas (मृत्युंजय) : भारतीय टेस्ट क्रिकेटर आकाश दीप आज वाराणसी में विवाह बंधन में बंध रहे हैं। उनकी बारात रोहतास जिले के बड़ी गांव से दोपहर करीब 2 बजे रवाना हुई और शाम 7 बजे वाराणसी स्थित ताज होटल पहुंची।

होटल पहुंचने पर वधू पक्ष ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात का भव्य स्वागत किया। वधू के पिता ने स्वयं आकाश दीप की द्वार पूजा कर उनका अभिनंदन किया। विवाह समारोह में भोजपुरी गायक पवन सिंह, भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार, दिनारा विधायक आलोक सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

पूरे विवाह समारोह में उत्साह, उमंग और खुशी का माहौल देखने को मिला। बारातियों और मेहमानों ने विवाह की रस्मों का आनंद लिया तथा नवदंपति के सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button