Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

किसान पथ के जरिए धरातल पर उतर रहा है अटल जी का सपना : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 11 मार्च। विकास का जो मॉडल हमें लखनऊ में देखने को मिल रहा है वह अटल जी का ही सपना है, जो धरातल पर उतर रहा है। आज किसान पथ के उद्घाटन के साथ लखनऊ की जाम की समस्या का समधान होने जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है, यह गोमती नदी के कट को लेते हुए शहीद पथ को जोड़ेगा, जिससे लखनऊ सिटी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ये बातें सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹3,666 करोड़ की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम से किया लखनऊ आउटर रिंगरोड का उद्घाटन
वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में विस्तारित एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें उत्तर प्रदेश में ₹5,500 करोड़ की लागत से 8 लेन की 104 किमी लखनऊ आउटर रिंग रोड (किसान पथ) के तीन पैकेज का उद्घाटन शामिल है। आउटर रिंग रोड यानी किसान पथ के लोकार्पण से इसका लाभ बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, सीतापुर, गोंडा, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों के लोग उठा सकेंगे। इस रिंग रोड के बन जाने से इन शहरों में जाने के लिए लखनऊ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वे बिना शहर में प्रवेश किए सीधे गंतव्य को जा सकेंगे। इससे लखनऊ वालों को भी जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नये अवसर : योगी
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ग्रीन कॉरीडोर के फर्स्ट फेज का कार्य आज पूरा होन जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां डीआरडीओ की मदद से रक्षा मत्रालय ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के सेंटर का भी उद्घाटन किया जा रहा है। ये हमारे युवाओं को स्टार्टअप और रोजगार के नये अवसर प्रदान करेगा। आज लखनऊ मं फॉरेंसिक रिसर्च इंस्ट्रीट्यूट का उद्घाटन और अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के लोकार्पण का कार्य होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में विकास कार्यों का श्रेय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देते हुए कहा कि लखनऊ ने जो यशस्वी नेतृत्व प्राप्त किया है, वह देश की रक्षा के साथ ही लखनऊ के विकास के लिए समर्पित हैं।

इस अवसर पर लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद, एके शर्मा, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेन्द्र सिंह ‘भोले’, डॉ दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, डॉ राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, विधान परिषद् सदस्य डॉ महेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, राम चंद्र सिंह प्रधान, डॉ लालजी प्रसाद ‘निर्मल’, मोहसिन रजा, उमेश द्विवेदी, बुक्कल नवाब, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

बॉक्स 1

लखनऊ से लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
मोहनलालगंज में इंट्रास्टेंट ट्रांसमिसन प्रोजेक्ट, वसंत कुंज योजना के सेक्टर- आई में 3,800 प्रधानमंत्री आवास ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत गऊगाट पर सेतु, आईआईएम रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बंधा एवं सड़क, यूपी दर्शन पार्क (वेस्ट टू वंडर), केजीएमयू में सेंटर फॉर ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी, एसजीपीजीआई में एडवांस्ड ऑप्थेमलॉजी भवन एवं एडवांस्ड डायबिटिक सेंटर, मेडिकल टेक्लोलॉजी के छात्रों के लिए 200 बेड का छात्रावास, द्वितीय मेन गेट, रोड एवं पर्किग, कल्ली पश्चिम स्थित नवीन पुलिस लाइन में 4 ब्लॉक का ट्रांजिट हॉस्टल, हर घर नल योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 34 परियोजनाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामुदायिक मनोरंजन केंद्र, एबीडी एरिया में 11 स्मार्ट मार्ग का निर्माण एवं विकास, 75 पब्लिक हेल्थ एटीएम सेंटर, कलेक्ट्रेट परिसर में भूमिगत मल्टीलेवल पार्किंग, जनेश्वर मिश्र पार्क में मल्टीमीडिया लेजर शो, बिजनौर-माती-परवर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का कार्यालय भवन, कैप्टन मनोज पांडेय उत्तर प्रदेश में सैनिक स्कूल में महिला छात्रावास, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 200 बेड का सावित्री भई फुले महिला छात्रावास- एनाएच-56 से गंगागंज-नगराम रोड का लोकार्पण किया गया।

बॉक्स 2

लखनऊ से शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
अवध चौराहे पर अंडरपास, गोसाईगंज-बनी मोहन मार्ग पर अनूपगंज में रेलवे कॉलिन संख्या 188 स्पेशल पर 4 लेग रेल उपरिणामी सेतु, किसान पथ से भटगांव डिफेंस नोड पार्सल संपर्क मार्ग, पक्का पुल से डालीगंज एवं गोमती नदी के ब्रिज तक 2 लेन आरओबी कम फ्लाईओवर, हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक सीधे रोड कनेक्टिविटी के लिए निशातगंज बंधा का चौड़ीकरण, हनुमान सेतु पर दो नए पुल, सरोजनीनगर में 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक, एस.जी.पी. जी. आई. में 500 बेड का एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर (फेज-एक), ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत निशातगंज में सेतु का शिलान्यास किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *