Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस ने 6.97 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट किए, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी

Hapur : हापुड़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.97 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए इन मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में किया गया। पुलिस अधीक्षक के.जी. सिंह की उपस्थिति में यह कार्रवाई थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित मैसर्स मेडीकेयर इन्वायरमेंट मैनेजमेंट प्रा. लि. में इंसीनरेटर के माध्यम से संपन्न हुई। कुल 78 एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध विनिष्टीकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विनष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों में 832.762 किलोग्राम गांजा, 24.050 किलोग्राम डोडा पोस्त, 1.380 किलोग्राम चरस, 162 ग्राम स्मैक और 3.005 किलोग्राम नशीली गोलियां शामिल थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत लगभग 6.97 करोड़ रुपये बताई गई है। पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न हुई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें