Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री मनोहर लाल


चंडीगढ़, 09 मार्च-( कोमल रमोला )  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव है। फरवरी माह में रेवाड़ी जिला में एम्स की आधारशिला रखने के बाद एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करने गुरूग्राम आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को प्रधानमंत्री के आगमन स्थल पर की जा रही तैयारियों   का निरीक्षण करने उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल शनिवार को नूह जिला में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत सीधे गुरूग्राम पहुँचे। इस दौरान उन्होंने डीसी निशांत कुमार यादव व सीपी विकास अरोड़ा सहित आयोजन में प्रतिनियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के बिंदुवार कार्यक्रम स्थलों पर की जा रही तैयारियों की जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान द्वारका एक्सप्रेस वे के चार लेयर ट्रम्पेट हिस्से, हेलीपैड व जनसभा स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसभा में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आयोजन स्थल पर सभी के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, भोजन सहित बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

11 मार्च को सड़क मार्ग से होगा पीएम का गुरूग्राम आगमन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुरूग्राम में अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सड़क मार्ग से होते हुए बजघेड़ा बॉर्डर पर हरियाणा सीमा में प्रवेश करेंगे। जहां हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित अन्य विशिष्टजन द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री गांव बसई के नजदीक ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर उनके स्वागत के लिए उपस्थित नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर, द्वारका एक्सप्रेस वे के चार लेयर ट्रम्पेट हिस्से का पैदल निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री सेक्टर 84 में द्वारका एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर उपस्थित जनमानस को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के अवलोकन के लिए आयोजन स्थल पर द्वारका एक्सप्रेस वे पर आधारित और हरियाणा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट की विकास गाथा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *