Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

 

चंडीगढ़, 9 मार्च -( कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नूंह ज़िले के लिए लगभग 700 करोड़ रूपए की विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि इस इलाके की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पूरा विकास करवाया जाएगा। पिछली सरकारों की तरह इस क्षेत्र के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

मुख्यमंत्री आज  नूंह  ज़िले में शहीद राजा हसन खां मेवाती के सम्मान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने वर्षों तक मेवात के लोगों को केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किया, उनकी सुध कभी नहीं ली और इस इलाक़े की खुशहाली के लिए कुछ नहीं किया।  2014 में सत्ता सँभालने के बाद वर्तमान सरकार ने  हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे प्रदेश में एक समान विकास सुनिश्चित किया।  उन्होंने कहा कि चाहे मेवात में राजनीतिक फायदा न हो फिर भी जो काम मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में किया, मेवात में भी वही करके दिखाया है। आज तक कोई मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में शायद ही 5-6 बार आया होगा लेकिन मेरा 9 वर्षों में यह 11वां दौरा है।

मेवात के लिए किये गए विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में लगभग 5000 करोड़ रूपए के विकास के काम यहाँ करवाए जा चुके हैं।  उन्होंने कहा कि आपको कुछ मांगने की जरूरत ही नहीं है। वो जानते हैं कि मेवात के लोगों कि जरुरत क्या है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद राजा हसन खां मेवाती के नाम पर शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नूहं  में शोध के लिए चेयर स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही पूर्व विधायक और राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में विकास कार्यो के लिए शहीद हसन  खां मेवाती के नाम से 5 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा की।  इसके अतिरिक्त, सेम की समस्या से निपटने के लिए 2 करोड़ रूपए के राशि से 18 ट्यूबवेल की स्थापना, पशु  पॉलीक्लिनिक की स्थापना के लिए 10 करोड़ रूपए, सिंचाई के तहत माइक्रो प्रोजेक्ट और सौर ऊर्जा के कामों के  लिए 18 करोड़ रूपए, गुडगाँव नहर राजस्थान बीकानेर के साथ पुल निर्माण व  चौड़ीकरण सहित अन्य पुनर्वास कार्यों के लिए 43 करोड़ रूपए, 33 तालाबों के सौन्दर्यीकरण और पुनर्स्थापना के लिए 64 करोड़ रूपए, 20 इ-लाइब्रेरी की स्थापना, 150 करोड़ की लागत से तावड़ू का PWD गेस्ट हाउस, फ़िरोज़पुर झिरका, तावड़ू सब डिविज़न कार्यालय, नूंह सचिवालय का अतिरिक्त खंड की स्थापना, पहले से संचालित 7 राजीव गाँधी खेल स्टेडियम के सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए 10 करोड़ रूपए  मंजूर करने सहित सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास के कार्यों के लिए करोड़ों  रूपए मंजूर करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बिना मांगे नगीना पंचायत के लिए 1 करोड़ रूपए की राशि आज ही प्रदान की गई है। मांडीखेड़ा स्थित 100 बिस्तर के अल-आफिया जिला अस्पताल को अपग्रेड करके 200 बिस्तर किया जायेगा।  इसके अलावा, गांव और कस्बों में स्वास्थय केंद्रों की स्थापना के लिए विभाग सर्वे करवाएगा और आवश्यकता अनुसार अगले 6 महीनों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुकुल और मदरसों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।  जो भी गुरुकुल/मदरसा आधुनिक शिक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड के साथ जुड़ेगा उसको 50-80 बच्चों की संख्या पर साल के 2 लाख रुपये, 81-100 बच्चों की संख्या होने पर 3 लाख रुपये, 101-200 बच्चे होने पर 5 लाख रुपये और 200 से अधिक बच्चे होने पर 7 लाख रुपये प्रति वर्ष की दर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने 1504 स्थानीय युवाओं को HKRN के तहत अध्यापक पद के लिए वर्चुअली जॉब लेटर भी प्रदान किये। उन्होंने कहा कि पुन्हाना और फ़िरोज़पुर झिरखा का कॉलेज बहुत जल्दी शुरू किया जायेगा।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ करें मज़बूत

उन्होंने कहा कि मेवात के भाईचारे को बिगाड़ने के लिए बहुत से लोग आएंगे लेकिन आप लोग उनकी बात न सुने। शहीद राजा हसन खां मेवाती की तरह अपने अंदर देशभक्ति का भाव रखें और बच्चों में भी देशभक्ति की भावना पैदा करें। मुख्यमंत्री ने आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करने की अपील करते हुए कहा कि जो गारंटी मोदी जी ने दी है उसे पूरा करने का दायित्व मेरा है।  साथ ही उन्होंने आने वाले रमजान महीने के लिए भी बधाई और शुभकामनायें दी।

 

पोषण पखवाड़ा का भी किया शुभारम्भ

इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने  महिला एवं विकास विभाग द्वारा 9 से 23 मार्च 2024 तक चलाये जाने वाले पोषण पखवाड़ा का भी शुभारम्भ किया।  इसका उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जन भागीदारी के माध्यम से स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देना है।  इसके तहत नूह ज़िले के 4 ब्लॉक में 6 महीने से 5 साल की आयु के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को आर्थोनट प्रदान किया जायेगा।


अब नूंह में भी 24 घंटे मिलेगी बिजली, अपने बिल अवश्य भरें

श्री मनोहर लाल ने लोगों से बिजली के बिल भरने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में 5900 गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मेवात इलाके के लोग भी अगर केवल पिछले 1 साल का बिल भरते हैं तो अगले महीने से सम्बंधित गांव में 24 घंटे बिजली मिलेगी।

शहीदों को नमन करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि नूहं ज़िले के ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान ने जम्मू-कश्मीर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।  उनके बलिदानों और योगदानों को भारत के लोगों द्वारा आज भी याद किया जाता है।

इस अवसर पर सोहना से विधायक संजय सिंह, राई के विधायक मोहन लाल बडौली, कामा राजस्थान से विधायक नौक्षम चौधरी, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एचकेआरएन के सीईओ अमित खत्री व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डा चिनार चहल, जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, भाजपा जिला नूंह के प्रभारी समय सिंह भाटी, भाजपा युवा नेता ताहिर हुसैन, एमडीए नूंह के पूर्व अध्यक्ष खुर्शीद राजाका, मीडिया एडवाइजर सीएम राजीव जेटली सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *