Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को संगरूर निवासियों को देंगे विकास प्रोजेक्टों का बड़ा तोहफ़ा

चंडीगढ़, 8 मार्च(कोमल रमोला )
जि़ला संगरूर के निवासियों को बड़ा तोहफ़ा देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 9 मार्च को संगरूर जि़ले में 869 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री जो संगरूर जि़ले में ‘विकास क्रांति रैली’ करेंगे, लोगों की सुविधा के लिए इन प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखेंगे और प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित/ उद्घाटन करेंगे। वह जि़ले के विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन/ लोकार्पण करेंगे। भगवंत सिंह मान के यत्नों का उद्देश्य जि़ले के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों की ख़ुशहाली को यकीनी बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री गाँव चीमा में रैली के दौरान इक्_ को संबोधन करेंगे और अलग- अलग विकास प्रोजेक्टों के बारे लोगों को अवगत करवाएंगे। भगवंत सिंह मान की तरफ से उद्घाटन किये जाने वाले मुख्य प्रोजेक्टों में धूरी में 80 बैडों वाला जच्चा-बच्चा हस्पताल, कौहरियां में 30 बैडों वाला कम्युनिटी हैल्थ सैंटर और चीमा में 30 बैडों वाला ग्रामीण हस्पताल शामिल हैं। यह प्रोजैक्ट संगरूर जि़ले के लोगों को मानक सेहत सहूलतें प्रदान करने के लिए प्रेरक के तौर पर काम करेंगे।
जि़क्रयोग्य है कि समाज के हर वर्ग की भलाई यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने में से एक- एक पैसा राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए समझदारी के साथ खर्च किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास और तरक्की के एक नये युग का गवाह बन रहा है और पिछले दो सालों में राज्य में नये युग का सूरज उदय हुआ है।
————– –

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *