उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : बुलंदशहर फल पट्टी में चौसा आम के पेड़ों में सूखा रोग से किसान परेशान, कृषि आयुक्त से मांगी विशेषज्ञ मदद

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर जिले के स्याना फल पट्टी क्षेत्र में चौसा आम के वृक्षों में सूखा रोग से हो रही भारी क्षति को लेकर बागान मालिक चिंतित हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य डॉ. जुबेद उर रहमान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के कृषि आयुक्त डॉ. पी. के. सिंह से मुलाकात कर पत्र सौंपा।

डॉ. रहमान ने बताया कि स्याना फल पट्टी क्षेत्र उच्च गुणवत्ता वाले चौसा आम के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां के बागानों में आम की लगभग 20 प्रमुख किस्मों का उत्पादन होता है। क्षेत्र के अधिकांश बागानों में चौसा किस्म के अनेक वृक्ष सूखा रोग के चलते उखड़ गए हैं, जिससे बागान मालिक किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि आईसीएआर के वैज्ञानिकों की टीम भेजकर क्षेत्र का निरीक्षण कराया जाए और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन व समाधान उपलब्ध कराया जाए। जिला कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद किसानों को जागरूक व प्रशिक्षित करने पर भी सहमति बनी है।

कृषि आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वह किसान संगोष्ठी में शामिल होने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के निदेशक से दूरभाष पर चर्चा कर संगोष्ठी में विशेषज्ञ भेजने के निर्देश दिए। मुलाकात के दौरान दिशा समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम भी मौजूद रहे।

डॉ. रहमान ने कहा कि मंत्रालय व विशेषज्ञों के सहयोग से हजारों आम उत्पादकों को राहत मिलेगी और उत्पादन नुकसान कम होगा।

Related Articles

Back to top button