उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में खेत पर पानी लगाने गए युवक की तारबंदी के करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Hapur : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा आजमपुर में रविवार सुबह खेत पर पानी लगाने गए 32 वर्षीय आरिफ की जानवरों को रोकने के लिए लगाई गई तारबंदी की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव दहपा आजमपुर निवासी आरिफ मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह रविवार सुबह ट्यूबवेल पर खेत में पानी लगाने गया था।

आरोप है कि उसके चाचा रफीक ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट प्रवाहित कर तारबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरिफ करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।

मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button