Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Rohtak : सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 जून से, पांच शो करेंगे छात्र

Rohtak/New Delhi : दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 जून से किया जाएगा। फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के मिनी ऑडिटोरियम में होने वाले मंचन में थियेटर, नाटक और कला प्रेमियों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। नाटक का मंचन एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र करेंगे। वे तीन दिवसीय मंचन के दौरान इसके पांच बार शो प्रस्तुत करेंगे।

एफटीवी के फैकल्टी कॉर्डिनेटर महेश टीपी ने बताया कि ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ प्रसिद्ध मराठी नाटक प्रतिबिंब पर आधारित है, जिसे जाने-माने लेखक और साहित्यकार महेश एलकुंचवार ने लिखा है। एक्टिंग के चौथे सेमेस्टर के छात्र भारती, प्रिंस और पुष्कर इसके मुख्य पात्र होंगे, जो लगातार तैयारी में जुटे हैं। इसके निर्देशक एनएसडी से स्नातक सुशील कांत रहेंगे, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी बिपिन गोबाले की रहेगी। एनएसडी की ही पूर्व छात्रा पाली फुकॉन कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रही हैं। इसका हिंदी अनुवाद वसंत देव ने किया है, जबकि साउंड की जिम्मेदारी दीपा वर्मा संभालेंगी।

दर्शकों को थियेटर वाला अनुभव महसूस कराने के लिए मिनी ऑडिटोरियम के मंच पर नाटक का सेट तैयार किया जा रहा है। बाहर से आई एक्सपर्ट की टीम सुपवा के छात्र कलाकारों की लगातार रिहर्सल कराने में जुटी है। महेश टीपी ने बताया कि बियोंड द इमेजिनेशन की प्रस्तुति 9, 10 और 11 जून को शाम 6:30 बजे से होगी, जबकि 9 और 11 जून को दोपहर 3:30 बजे इसके दो अतिरिक्त शो भी चलेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें