उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : विश्व पर्यावरण दिवस पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसाइटी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, मरीजों को बांटे फल

Hapur (शाहरुख़ खान) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश और नगर पालिका परिषद हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक, सिकंदर गेट पर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मनोज बाल्मीकि और विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी उपस्थित रहे। सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद दानिश कुरैशी, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार और चीफ सैनिटरी एंड फूड इंस्पेक्टर आबेश कुमार ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोती कॉलोनी में मनोज बाल्मीकि, श्यामेंद्र त्यागी, दानिश कुरैशी और शुभम राठौड़ आदि ने मरीजों को फल वितरित किए। सोसाइटी के चेयरमैन और नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मोहम्मद दानिश कुरैशी ने बताया कि संगठन और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए गए और उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डीपीएम एसबीएम अमित निम्बेस्कर, सफाई निरीक्षक विजयपाल सिंह, अजय शील, चिकित्सा अधीक्षक डॉ शुभम राठौड़, डॉ तुषार मावी, मोहम्मद अहमद, गौरव कुमार, शमा, राशिद अली, मोहम्मद आरिफ त्यागी, रहीसुद्दीन सैफी, अरशद, सुदेश कुमार, गफ्फार सलमानी और सतीश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button