Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Big League Season: ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, शिखर धवन और हरभजन सिंह दिखाएंगे दम

Big League Season: ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, शिखर धवन और हरभजन सिंह दिखाएंगे दम

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिग लीग सीजन-2 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है, क्योंकि इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। लीग में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने बल्ले से चौकों-छक्कों की बारिश करेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर हरभजन सिंह अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को चुनौती देते दिखाई देंगे। इसके अलावा इरफान पठान, पवन नेगी समेत कई अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

बिग लीग सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 जून से 13 जून तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में देश के नामी खिलाड़ियों के साथ विदेशी क्रिकेटर भी शामिल होंगे, जो अपने शानदार खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार लीग में कुल करीब 96 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें लगभग 30 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व क्रिकेटर होंगे। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को आयोजन समिति की टीम ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान की स्थिति, पिच की गुणवत्ता और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया गया। टीम ने दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष सीटिंग एरिया और स्टेडियम में प्रवेश व्यवस्था पर भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। आयोजकों ने पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को भी परखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बिग लीग सीजन-2 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस बार का टूर्नामेंट पिछले सीजन से ज्यादा रोमांचक और भव्य होगा, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें