Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida skywalk project: नोएडा में स्काईवॉक परियोजना पर फिलहाल रोक,मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सेक्टर-62 गोलचक्कर पर नहीं शुरू हो सकेगा काम

Noida skywalk project: नोएडा में स्काईवॉक परियोजना पर फिलहाल रोक,मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सेक्टर-62 गोलचक्कर पर नहीं शुरू हो सकेगा काम

नोएडा के व्यस्त सेक्टर-62 गोलचक्कर पर बनने वाले स्काईवॉक का निर्माण फिलहाल टाल दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन योजना तक तैयार कर ली थी, लेकिन रिवर्स मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य के कारण अब अगले 4 से 6 महीने तक इस परियोजना पर काम शुरू होना मुश्किल माना जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-62 गोलचक्कर पर इस समय रिवर्स मेट्रो लाइन का निर्माण तेजी से चल रहा है। मेट्रो अधिकारियों ने प्राधिकरण को बताया है कि मौजूदा काम पूरा होने में अभी चार से पांच महीने और लग सकते हैं।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल SP Singh ने बताया कि स्काईवॉक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन योजना तैयार थी और ट्रैफिक पुलिस से मंजूरी भी मिल चुकी थी। हालांकि मेट्रो और स्काईवॉक दोनों का निर्माण एक साथ होने पर इलाके में भारी जाम की स्थिति बन सकती थी, इसलिए फिलहाल परियोजना को रोक दिया गया है।

करीब 26.34 करोड़ रुपये की इस परियोजना का टेंडर पहले ही जारी हो चुका था और मार्च में निर्माण एजेंसी को कार्यादेश भी दे दिया गया था। प्राधिकरण बैरिकेडिंग और निर्माण शुरू करने की तैयारी में था।

अधिकारियों का कहना है कि स्काईवॉक बनने के बाद पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में काफी सुविधा मिलेगी। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल मेट्रो निर्माण के कारण परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें