Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : भीषण गर्मी के चलते हापुड़ में स्कूल कॉलेज बंद, डीएम ने दोपहर में बाहर न निकलने की दी सलाह

Hapur : हापुड़ में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डॉ श्वेता पुठिया द्वारा जारी आदेश में जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हापुड़ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 72 घंटों के बाद शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से कोई खास राहत नहीं मिली। शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर की सड़कें और बाजार सूने नजर आए।

डीएम कविता मीना ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने दें और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

डीएम कविता मीना ने स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य लू और गर्मी से संबंधित किसी भी आपात स्थिति से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें