राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता राकेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनिका भाटी ने 14 अगस्त 2015 को कासना थाना क्षेत्र के चीरसी निवासी सुभाष शर्मा से प्रेम विवाह किया था। सोनिका मूल रूप से बुलंदशहर जिले के कमालपुर गांव की रहने वाली थी।

परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही सोनिका को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे और मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिता का कहना है कि सोनिका कई बार फोन कर अपनी परेशानी बता चुकी थी और इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी।

राकेश सिंह के अनुसार 20 मई की सुबह सोनिका ने फोन कर बताया था कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है और वह अपनी जिंदगी से परेशान हो चुकी है। पिता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन अगले दिन 21 मई को सोनिका के पति का फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब परिजन जीआईएमएस अस्पताल पहुंचे तो सोनिका की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण उसकी जान गई।

मृतका के पिता ने पति सुभाष शर्मा और अन्य ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button