Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Luxar Jail: जिला कारागार लुक्सर में शुरू हुई आधुनिक पैथोलॉजी लैब, बंदियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Luxar Jail: जिला कारागार लुक्सर में शुरू हुई आधुनिक पैथोलॉजी लैब, बंदियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

ग्रेटर नोएडा के जिला कारागार लुक्सर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर इलाज की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की गई है। इस लैब का उद्घाटन बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने फीता काटकर किया।

यह आधुनिक लैब रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा स्थापित कराई गई है। कार्यक्रम में जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन की ओर से फार्मासिस्ट एसएस गौतम ने बंदियों के लिए नियमित पैथोलॉजी जांच सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ने आवश्यक आधुनिक उपकरणों के साथ पूरी लैब स्थापित कराई।

लैब शुरू होने के बाद करीब 30 बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने मशीनों की कार्यप्रणाली और उनके उपयोग की जानकारी दी।

डॉ. के.के. शर्मा ने स्वयं अपनी जांच कराकर बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंजीत सिंह, विनोद कसाना, अमित गोयल, विजेंद्र भाटी, अतुल जैन, रंजीत सिंह, संजय गर्ग, अनिल कुमार, योगेश गोयल, निकुल गुप्ता और चौधरी शोभित दलगीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

जेल प्रशासन का मानना है कि इस आधुनिक लैब के शुरू होने से बंदियों को समय पर स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा मिल सकेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें