Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Attack Case: ग्रेटर नोएडा में पोस्टमास्टर पर हमले की कोशिश, कार दौड़ाकर बचाई जान

Greater Noida Attack Case: ग्रेटर नोएडा में पोस्टमास्टर पर हमले की कोशिश, कार दौड़ाकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कार और बाइक सवार कुछ लोगों ने एक पोस्टमास्टर की गाड़ी रुकवाकर हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी कार तेजी से दौड़ाई और किसी तरह जान बचाकर मौके से निकल गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सुमित कुमार यादव बिसरख क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ अपार्टमेंट में रहते हैं और सेक्टर अल्फा-1 के एक पोस्ट ऑफिस में सब पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह पोस्ट ऑफिस से अपनी कार में घर लौट रहे थे।

जब वह एलजी गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी एक कार और बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर हमले का प्रयास किया गया।

स्थिति को भांपते हुए सुमित कुमार यादव ने तुरंत कार आगे बढ़ाई और तेजी से वहां से निकल गए। उन्होंने करीब एक किलोमीटर दूर जाकर सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पास गाड़ी रोकी और पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें