Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र स्थित नहर पटरी मार्ग आजकल हादसों का सबब बन रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा नहर पटरी की सफाई कर मार्ग पर डाली गई सिल्ट से सड़क छोटी होने के कारण वाहन टकरा जाते हैं। बीती रात नहर पटरी मार्ग स्थित गांव रानपुर के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। नहर की पटरी पर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ निवासी प्रमोद चौहान 43 वर्ष और महिपाल चौहान 45 वर्ष पुत्र महेन्द्र चौहान के रूप में हुई है। दोनों भाई दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव आए थे और बुधवार रात लगभग 8 बजे दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए बाइक से घर से निकले थे।

यह हादसा स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव रानापुर के पास नहर पटरी मार्ग पर हुआ। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई सड़क किनारे जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। स्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र चौहान के तीन पुत्रों में प्रमोद और महिपाल दिल्ली में नौकरी कर पूरे परिवार का खर्च उठाते थे। दोनों भाइयों की अभी शादी भी नहीं हुई थी। ऐसे में दोनों भाईयों की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। स्याना थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हुई है। कार को कब्जे में ले लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें