Dowry harassment: दहेज उत्पीड़न मामले में पांच पर केस दर्ज

Dowry harassment: दहेज उत्पीड़न मामले में पांच पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हापुड़ क्षेत्र के बड्डढ़ा गांव निवासी रितिक से हुई थी। परिवार ने शादी में लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार और गहनों की अतिरिक्त मांग करने लगा।
महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद उसके साथ प्रताड़ना और बढ़ गई। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद समाज की ओर से दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि पंचायत के फैसले को भी ससुराल पक्ष ने नहीं माना और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही है। कई जगह शिकायत करने के बाद अब उसने EcoTech-3 Police Station में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने पति रितिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




