Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर हनीट्रैप केस ; भाई को फंसाने वाले आरोपी दरोगा नीरज कुमार रामपुर में सस्पेंड

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में सामने आए चर्चित हनीट्रैप मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे दरोगा नीरज कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी दरोगा को रामपुर में निलंबित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर उन्हें रामपुर रवाना किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज कुमार वर्तमान में रामपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। वह पीड़ित राकेश का सगा भाई बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि हनीट्रैप की पूरी साजिश रचने में उसकी अहम भूमिका रही है। उसने गैंग के साथ मिलकर भाई को फंसाने की साजिश रची थी।

इससे पहले गुलावठी पुलिस हनीट्रैप गिरोह की एक महिला सदस्य सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने दरोगा की तलाश तेज कर दी है।

बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

इस हनीट्रैप मामले के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें