Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Uttar Pradesh : बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में हापुड़ पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Hapur : हापुड़ के ग्राम अमीपुर नंगौला में समाजवादी पार्टी के मेरठ से विधायक Atul Pradhan ने सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया। शुक्रवार को गांव पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।

विधायक ने बुलडोजर से ध्वस्त किए गए मकान का निरीक्षण किया और अयूब सिद्दीकी को सांत्वना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 200 गज में बनी पूरी इमारत को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया तथा परिवार को सामान निकालने तक का अवसर नहीं दिया गया। इससे घरेलू सामान और पशुओं का चारा भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और आगे किसी का मकान नहीं टूटने दिया जाएगा। विधायक ने हापुड़ की जिलाधिकारी Kavita Meena से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा और न्यायालय तक इस लड़ाई को लड़ेगी।

विधायक ने यह भी दावा किया कि सुबह 10 बजे ही हाईकोर्ट से स्टे आदेश मिल चुका था, इसके बावजूद ध्वस्तीकरण जारी रखा गया। उन्होंने इसे अदालत की अवमानना बताते हुए कहा कि इस मामले को कोर्ट में मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़े धरना-प्रदर्शन की घोषणा भी की गई।

उन्होंने कहा कि फिलहाल समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाई के निधन के कारण शोक में है, लेकिन जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हापुड़ पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें