Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Uttar Pradesh : हापुड़ में तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव देहरा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव देहरा स्थित आंबेडकर भवन के सामने बने मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात चार युवक कार में सवार होकर गांव देहरा कुटी से वैट की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार आंबेडकर भवन के सामने स्थित मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार के चलते कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवकों को सरकारी वाहन, निजी गाड़ियों और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर नानई निवासी मिथुन और मेरठ निवासी विशांत त्यागी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों की पहचान बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी ललित और रवि के रूप में हुई है। दोनों का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सभी परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें