राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन

Lucknow : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को 38 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। इस घटना के बाद मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की कहानी फिर चर्चा में आ गई है।

सूत्रों के अनुसार 38 वर्षीय प्रतीक अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले और फिटनेस के शौकीन प्रतीक सक्रिय राजनीति से दूर रहे थे।

हालांकि, उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा में शामिल हो गईं और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी ने एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, “श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। हमारी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!” प्रतीक, मलयाम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। 

1980 के दशक में मुलायम और साधना की मुलाकात हुई थी, जब साधना एक ट्रेनी नर्स के रूप में मुलायम की बीमार मां की देखभाल कर रही थीं। साधना मुलायम सिंह से उम्र में 20 साल छोटी थीं।

साधना गुप्ता की पहली शादी चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुई थी, जिनसे 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ था। कुछ समय बाद साधना का अपने पहले पति से तलाक हो गया। साल 2003 में अपनी पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था।

अंततः साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए मुलायम सिंह ने आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने साधना को अपनी पत्नी और प्रतीक को अपना बेटा स्वीकार किया था।

Related Articles

Back to top button