Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर कचहरी में वकीलों के दो गुटों में फायरिंग, दो अधिवक्ता गोली लगने से घायल

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : जिला कचहरी परिसर में सोमवार सुबह चैंबर विवाद को लेकर वकीलों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। गोलीबारी की इस घटना में अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके रिश्तेदार रऊफ खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता इमामुद्दीन पिछले करीब 30 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। उन्हें एन ब्लॉक का चैंबर नंबर 272 आवंटित किया गया था। बताया गया कि सलीम अख्तर की पत्नी आयशा बेगम ने बार एसोसिएशन कार्यालय में इमामुद्दीन के नाम चैंबर ट्रांसफर करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा यह चैंबर इमामुद्दीन को आवंटित कर दिया गया था।

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे इमामुद्दीन को सूचना मिली कि उनके चैंबर नंबर 272 का ताला तोड़ा जा रहा है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दूसरे पक्ष के अधिवक्ता समेत 8 से 10 लोग ताला तोड़ रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर पवन निम और सलेखचंद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान इमामुद्दीन का रिश्तेदार रऊफ खान भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उस पर भी फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें