Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : बंगाल में बदलाव की नई सुबह, लोकतंत्र और विकास की जीत: रेखा गुप्ता

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने बंगाल की जनता, विशेषकर महिलाओं और बेटियों के साहस और संघर्ष को नमन करते हुए नई सरकार को शुभकामनाएं दीं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल की जनता ने अत्याचार, दमन और भ्रष्टाचार का दौर देखा, लेकिन अब जनता ने सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बंगाल के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है, जहां विकास और विश्वास के साथ राज्य आगे बढ़ेगा और पूरे देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान जिस तरह भ्रष्टाचार और अत्याचार की घटनाएं सामने आती थीं, अब उस दौर का अंत हो चुका है। रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बंगाल में सुशासन, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता मिलेगी। सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी सरकार ने सकारात्मक संदेश दिया है कि अब बंगाल का भविष्य उज्ज्वल होगा।

रेखा गुप्ता ने सुवेंदु अधिकारी और बंगाल की जनता को दिल्ली की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक आंकड़ों की जीत नहीं है, बल्कि उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की भी जीत है, जिन्होंने बंगाल के बेहतर भविष्य और सोनार बांग्ला के सपने के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं, बल्कि बंगाल की आने वाली पीढ़ियों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल में महिलाओं, युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर जिस तरह अत्याचार हुए, उसने लोकतंत्र को शर्मसार किया। जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया है और अब बदलाव की नई सुबह शुरू हुई है।

रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के साहस, धैर्य और लोकतांत्रिक विश्वास को प्रणाम करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें