Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Uttar Pradesh : हापुड़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नीलम मूल रूप से मोहल्ला फूलगढ़ी, हापुड़ देहात की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब 12 साल पहले मेरठ के किठौर क्षेत्र के रहने वाले सुनील से हुई थी। सुनील पिछले कई वर्षों से मोहल्ला इंद्रगढ़ी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। दंपति के तीन बच्चे हैं। सुनील ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का काम करता है।

मंगलवार सुबह घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर सुनील ने गुस्से में चाकू से नीलम पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़ी नीलम को देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती किया। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया है। मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ में विवाद की वजह और घटना की सही तस्वीर साफ करने की कोशिश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें