राज्यउत्तर प्रदेशराज्य
Uttar Pradesh : वाराणसी के सपा नेताओं ने लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात
1 Less than a minute

Lucknow/Varanasi : वाराणसी के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” और अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान ने पार्टी कार्यालय में पहुंचकर अखिलेश यादव से भेंट की। मुलाकात के दौरान सरफराज खान ने उन्हें पीडीए का मेमोंटो भी सौंपा।
इस अवसर पर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्धकी सहित कई अन्य नेताओं ने भी मुलाकात कर अपने विचार साझा किए। बैठक को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


