उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, दो युवक गिरफ्तार

Hapur News : जनपद हापुड़ में डिग्री कॉलेज के सामने एक पहिए पर बाइक दौड़ाने और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

बहादुरगढ़ पुलिस के अनुसार गांव नवादा खुर्द निवासी आशु अपने साथी नवीन के साथ स्टंट करता हुआ नजर आया, जबकि नवीन इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और नवादा खुर्द से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आशु के खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में पहले से ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज है और दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button