उत्तर प्रदेशराज्य

Noida ATS Allure Lift Incident: लिफ्ट रुकने पर GM, स्टेट मैनेजर समेत मेंटेनेंस स्टाफ पर FIR दर्ज

Noida ATS Allure Lift Incident: लिफ्ट रुकने पर GM, स्टेट मैनेजर समेत मेंटेनेंस स्टाफ पर FIR दर्ज

नोएडा के एटीएस एल्योर सोसाइटी में लिफ्ट रुकने और बिजली कटौती की समस्या के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले में सोसाइटी के जीएम पवन यादव, स्टेट मैनेजर जोगेंद्र चौधरी और मेंटेनेंस स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोसाइटी निवासी प्रतीक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोसाइटी में रहने वाले लोग हर महीने मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद यहां लगातार कई-कई घंटे बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। इस वजह से लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं और निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत के मुताबिक, 28 अप्रैल को अचानक सोसाइटी में बिजली चली गई, जिसके कारण लिफ्ट बीच में ही रुक गई। इस दौरान कई लोग लिफ्ट में फंस गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद सोसाइटी प्रबंधन को सूचना दी गई, लेकिन निवासियों का आरोप है कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाए गए।

घटना से नाराज होकर प्रतीक सिंह ने सोसाइटी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जीएम, स्टेट मैनेजर और संबंधित मेंटेनेंस स्टाफ पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि लगातार लापरवाही के कारण सुरक्षा और सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

इस घटना के बाद हाउसिंग सोसाइटी में मेंटेनेंस और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

Related Articles

Back to top button