राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Theft: नोएडा में घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Noida Theft: नोएडा में घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की गोविंद एन्क्लेव कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान मालिक ड्यूटी पर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, गोविंद एन्क्लेव निवासी पुनीत कुमार 10 अप्रैल की रात घर पर ताला लगाकर ड्यूटी के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखी दो सोने की चेन और एक अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

सुबह घर लौटने पर पुनीत कुमार को चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button