Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Factory Accident: नोएडा ईकोटेक-3 फैक्टरी हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत, सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, प्रबंधन पर लापरवाही का केस दर्ज

Noida NCR News in Hindi

Noida Factory Accident: नोएडा ईकोटेक-3 फैक्टरी हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत, सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, प्रबंधन पर लापरवाही का केस दर्ज

नोएडा के ईकोटेक-3 एक्सटेंशन स्थित एक फैक्टरी में हुए दर्दनाक हादसे में झुलसे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई, जहां घायल कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। इस मामले में अब फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतक की पहचान गाजियाबाद के गांव भनेड़ा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले साढ़े चार साल से डीएफएम फूड्स फैक्टरी में फिटर के पद पर कार्यरत थे। यह हादसा 17 अप्रैल की शाम को काम के दौरान हुआ था, जिसमें प्रदीप गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस घटना में फैक्टरी के तीन से चार अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे।

परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी में मशीनें लंबे समय से खराब हालत में थीं, लेकिन प्रबंधन ने उनकी मरम्मत या बदलाव पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

मृतक के भतीजे संचित त्यागी ने आरोप लगाया है कि फैक्टरी में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें दबा दिया और पीड़ित परिवारों को डराकर चुप करा दिया गया।

परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ईकोटेक-1 कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कंपनी के मालिक और एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और फैक्ट्रियों में कामकाजी हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें