Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh : गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों ने लिया जाएजा

Hapur News : 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम का हापुड़ के वहापुर ठेरा में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी शुरू कर दी हैं और अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।

कार्यक्रम स्थल वहापुर ठेरा में करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जर्मन हैंगर टेंट लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही कूलर और ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। एसडीएम श्रीराम यादव के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम कविता मीना और सीडीओ श्रुति शर्मा रविवार शाम मौके पर पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को भी पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन का मानना है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जिससे विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें