Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिरा, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

Hapur News : हापुड़ में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह स्टेज पर ही गिर पड़ा। यह घटना कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल की है, जहां गाजियाबाद के विजय नगर से बारात आई थी।

बताया जा रहा है कि विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बारात शनिवार को पूरे उत्साह के साथ हापुड़ पहुंची थी। बारात में डीजे की धुन पर जमकर नाच-गाना हुआ और माहौल पूरी तरह खुशी से भरा हुआ था। दूल्हा भी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ डांस कर रहा था, लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, अचानक उसे चक्कर आने लगे और वह स्टेज पर ही गिर पड़ा।

इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दुल्हन और उसके परिजन घबरा गए, वहीं बारातियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत ही परिजन और अन्य लोगों ने दूल्हे को उठाकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उसका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने के कारण उसे चक्कर आए थे। फिलहाल दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

दूल्हे के दोस्त ललित शर्मा के अनुसार मिंटू अब ठीक है, लेकिन इस घटना के बाद शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को शादी समारोह में फायरिंग होने की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि जांच में फायरिंग की सूचना पूरी तरह गलत पाई गई।

थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूल्हे की तबीयत खराब होने के कारण ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी थी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और आगे की स्थिति पर निर्णय लिया जाएगा। इस घटना ने शादी के खुशी भरे माहौल को अचानक तनाव में बदल दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें