Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

New Delhi : हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने का संकल्प, शालीमार बाग में वॉटर एटीएम की शुरुआत

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वॉटर एटीएम का उद्घाटन कर उन्हें आम लोगों के लिए शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी के हर क्षेत्र और हर घर तक साफ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, और वॉटर एटीएम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

उन्होंने एयू ब्लॉक (एकता कैंप, पीतमपुरा), सोम बाजार रोड (आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने, हैदरपुर), एए सेवा बस्ती (फोर्टिस अस्पताल के पास) और सीए ब्लॉक सेवा बस्ती (शालीमार बाग) में लगाए गए वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे वे आसानी से शुद्ध पानी प्राप्त कर सकें। इन एटीएम में लगाए गए आधुनिक 5-स्टेज आरओ सिस्टम के जरिए हर घंटे लगभग 2000 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी पाइपलाइनों को बदलने और पूरे नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 9,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने सोम बाजार रोड, हैदरपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया, जिसमें सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास कार्य शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों और एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के सीए ब्लॉक में मुनक नहर की सफाई और निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का समय पर निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही यह भी दोहराया कि सरकार स्वच्छ, हरित और बेहतर सुविधाओं वाली दिल्ली के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें