राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में शादी समारोह में तमंचा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शादी समारोह के दौरान तमंचा लहराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान यह घटना सामने आई, जब आरोपी ने सार्वजनिक रूप से तमंचा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बिट्टू नाम का व्यक्ति है, जो गांव कोटा हरनाथपुर का निवासी है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शमशान घाट के पास मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने तमंचा कहां से प्राप्त किया। साथ ही उसकी अन्य गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button