राज्यउत्तर प्रदेश

 Noida violence: नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, विगुल मजदूर दस्ता से जुड़े थे दोनों

 Noida violence: नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, विगुल मजदूर दस्ता से जुड़े थे दोनों

नोएडा। नोएडा हिंसा मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर थाना फेस-2 पुलिस ने हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को पकड़ा है।

दोनों आरोपियों पर श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी ‘विगुल मजदूर दस्ता’ संगठन से जुड़े हुए हैं और हिंसा के दौरान भड़काऊ गतिविधियों एवं उपद्रव में शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद हिमांशु ठाकुर (निवासी उधमसिंह नगर, उत्तराखंड/दिल्ली) और सत्यम वर्मा (निवासी लखनऊ) को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, आदित्य आनंद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह हिंसा का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि नोएडा हिंसा मामले में अब तक कुल 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Related Articles

Back to top button