Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दनकौर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास उस समय हुई जब पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान 23 वर्षीय कायदे आजम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह आरोपी एक आपसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका उपयोग वारदात और फरारी के दौरान किया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की गश्त और बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img