Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत

Hapur News : हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-334 स्थित टियाला फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेरठ की ओर से आ रही दूध से भरी पिकअप का अचानक टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में जा पहुंचा और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर में बाइक सवार अशोक शर्मा फ्लाईओवर से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक अशोक शर्मा मोहल्ला कृष्णा नगर के निवासी बताए जा रहे हैं और घटना के समय फ्लाईओवर से गुजर रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते नजर आए। इस हादसे से पूरे परिवार पर गहरा सदमा छा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें