Noida political: नोएडा में संजय निषाद का बयान, बोले- राम-निषादराज की तरह मोदी-योगी ने लगाया गले

Noida political: नोएडा में संजय निषाद का बयान, बोले- राम-निषादराज की तरह मोदी-योगी ने लगाया गले
नोएडा में आयोजित एकता महासम्मेलन के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जैसे त्रेता युग में भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था, उसी तरह आज के समय में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपनाया है।
सेक्टर-21A स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि राजा कौन बनेगा। जो जनता के हितों के लिए काम करता है, वही नेता आगे बढ़ता है। उन्होंने खुद को NDA का सहयोगी बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का काम करती है।
संजय निषाद ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर आरोप लगाया कि इन दलों ने पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को उनके अधिकार वापस दिलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि एकता महासम्मेलन का उद्देश्य दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को एक मंच पर लाना है, ताकि जो लोग अब तक विकास की मुख्यधारा से छूट गए हैं, उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
संजय निषाद ने 2027 के चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग मिलकर फिर से NDA की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में उनकी पार्टी छोटे भाई की भूमिका निभा रही है, जबकि भाजपा बड़े भाई के रूप में काम कर रही है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





