Greater Noida accident: ग्रेटर नोएडा में अनियंत्रित हाइवा ने दो कारों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Greater Noida accident: ग्रेटर नोएडा में अनियंत्रित हाइवा ने दो कारों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित हाइवा ने अस्पताल के बाहर खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी शोभित और चंद्रपाल अपने एक मरीज को लेकर मुख्य सड़क स्थित अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने अपनी कारें अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर दोनों कारों से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दोनों कारों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के बाद हाइवा चालक मौके पर ही रुका रहा और उसने पीड़ितों की मदद भी की। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





