Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : रात में घर लौट रहे युवक से दोहरी लूट, बैग और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश

Hapur News : रात के अंधेरे में घर लौट रहे एक युवक के साथ दोहरी लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पहले एक थ्री-व्हीलर चालक यात्री का बैग लेकर फरार हो गया, इसके कुछ ही देर बाद बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित विशाल गर्ग, निवासी मोहल्ला कानून गोयान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 22 मार्च की रात करीब 10 बजे गाजियाबाद के बिहारी नगर स्थित दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस से काम खत्म कर घर लौट रहा था। वह डासना तक एक थ्री-व्हीलर से पहुंचा और वहां से हापुड़ आने के लिए दूसरे थ्री-व्हीलर में बैठ गया। रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर थ्री-व्हीलर त्रिपाठी गार्डन के पास पहुंचा, जहां चालक ने अचानक वाहन रोककर आगे जाने से मना कर दिया।

जैसे ही विशाल किराया देने के लिए नीचे उतरा, चालक तेजी से थ्री-व्हीलर लेकर फरार हो गया। पीड़ित का बैग वाहन में ही रखा था, जिसमें करीब 30 हजार रुपये नकद थे। विशाल ने चालक का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।

इसके तुरंत बाद जब विशाल अपने भाई को फोन करने लगा, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान बाइक सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। तीनों बदमाशों ने मिलकर विशाल के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित का भाई मौके पर पहुंचा और उसे घर ले गया। विशाल के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थ्री-व्हीलर चालक द्वारा बैग लूटने और अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा मोबाइल लूट व मारपीट के मामलों में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें