राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 पेटी शराब समेत दो गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 पेटी देशी शराब और एक कार बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शेखपुर से गौशाला की ओर जाने वाले रास्ते पर बाग के पास से कुछ शराब तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध कार वहां आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान कार से करीब 40 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम भैंसाखुर निवासी अमरजीत और ग्राम लुखराड़ा निवासी सोनू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players