उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: कांस्टेबल को ट्रक ने टक्कर मार गंभीर घायल

Noida Accident: कांस्टेबल को ट्रक ने टक्कर मार गंभीर घायल

नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर छपरौला गांव के तालाब के पास पैदल सड़क पार कर रहे कांस्टेबल लोकेश सिंह को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को तुरंत ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल लोकेश उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं और 18 मार्च को ड्यूटी से अवकाश लेकर अपने घर अलीगढ़ के हजियापुर गांव आ रहे थे। बस से उतरकर सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। घायल के पिता ने दो दिन बाद कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button