Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Krishna Nagar Snatching: दिल्ली में बदमाशों ने महिला से दिनदहाड़े लूटे कंगन, विरोध करने पर मारी पिस्टल की बट

Krishna Nagar snatching, Delhi chain snatching case, Shahdara robbery

Krishna Nagar Snatching: दिल्ली में बदमाशों ने महिला से दिनदहाड़े लूटे कंगन, विरोध करने पर मारी पिस्टल की बट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में शाहदरा जिले के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के लाल क्वार्टर विजय चौक इलाके में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला से बीच सड़क पर सोने का कंगन लूट लिया गया और विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग तक कर दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला कनिका मेहता अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए सड़क पर खड़ी थीं। जैसे ही बस आई और उन्होंने अपने बच्चों को उसमें बैठाया, उसके बाद वह अपनी स्कूटी लेकर वहां से निकलने लगीं। इसी दौरान अचानक चार मोटरसाइकिल सवार बदमाश हेलमेट पहनकर मौके पर पहुंचे और महिला को घेर लिया।

महिला के अनुसार, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से सोने का कंगन छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने बंदूक की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश कंगन छीनकर मौके से फरार होने लगे।

बताया जा रहा है कि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने डराने के लिए दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि महिला को कोई गोली नहीं लगी, वरना घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कृष्णा नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह 7:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है और पुलिस गश्त को और मजबूत करने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें