Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : एसी के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल कॉलोनी स्थित एक मकान में एसी के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई, जिससे घर के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार भोपाल कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार के घर में एसी के कंप्रेशर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्रेशर में तेज धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे कपड़े, गद्दे, बैड, ड्रेसिंग टेबल और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय घर में रविंद्र कुमार की पत्नी डिंपल, बेटी वाणी, बेटा एकम और उनकी माता अनीता देवी मौजूद थीं। आग लगते ही घर के अंदर धुआं भर गया और परिवार के लोगों में घबराहट फैल गई। हालांकि सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

परिजनों के बाहर निकलने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आग ने घर के अंदर रखे अधिकांश सामान को अपनी चपेट में ले लिया और काफी सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के मकानों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर में रखा काफी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें