Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शिवम लोधी को जमानत

Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग के मामले में नामजद मुख्य आरोपी शिवम लोधी को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को अदालत में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

शिवम लोधी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि जमानत याचिका पर जिला जज कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता और मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री मदन चौहान के निजी अधिवक्ता ने जमानत का कड़ा विरोध किया। इसके बावजूद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शिवम लोधी की जमानत मंजूर कर ली।

घटनाक्रम के अनुसार नौ फरवरी की रात पूर्व मंत्री मदन चौहान गांव हिरणपुरा से एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ उनका गनर और निजी सहायक भी मौजूद थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल तानकर उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बागड़पुर क्षेत्र से गढ़ चौपला निवासी शिवम लोधी और रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शुभम भाटी को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान शिवम लोधी के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे।

इस मामले में 24 फरवरी को आरोपी शुभम भाटी को जमानत मिल चुकी है, जबकि तीसरा आरोपी सूर्य चौहान अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें