दिल्ली

Delhi Politics: गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मुख्यमंत्री कार्यक्रम पर विधायक का विरोध

Delhi Politics: गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मुख्यमंत्री कार्यक्रम पर विधायक का विरोध

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम के दौरान आप विधायक वीर सिंह धींगान ने पर्चे बांटकर विरोध दर्ज कराया। विधायक धींगान ने आरोप लगाया कि उनकी सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सूचना नहीं दी गई, जबकि हारे हुए उम्मीदवार को मंच पर स्थान दिया गया और दूसरी विधानसभा के विधायक को बैठाया गया।

धींगान ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कई अस्पताल स्थित हैं, लेकिन उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में अभी तक अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन मशीनें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं और अस्पताल की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान उठे इस विरोध ने स्वास्थ्य सेवाओं और राजनीतिक समन्वय को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भी उपस्थित थे और मुख्यमंत्री ने उन्हें सीट प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि ऊपर से विरोध करना है, इसलिए यह स्थिति पैदा हुई। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में इस तरह की आदतें होती हैं और इसे सामान्य देखा जाना चाहिए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button