Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab : ‘आप’ पंजाब के नेता जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली में होंगे शामिल

Chandigarh News : आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता रविवार(1 मार्च) को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर में राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पंहुंचेगे।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब की पूरी लीडरशिप अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान जैसी खड़ी है और जंतर-मंतर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता औऱ समर्थकों के साथ शामिल होगी। उन्होंने कहा कि आप पंजाब के नेता और वालंटियर एकजुटता दिखाने औऱ राष्ट्रीय कन्वीनर द्वारा पार्टी के भविष्य की रूपरेखा बारे सुनने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेगे।

बलतेज पन्नू ने कहा कि यह रैली एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, जो कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को बरी करने के अदालत के हालिया फैसले के बाद आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह पंजाब के लोगों को भी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है। सत्य की जीत हुई है।

आप पंजाब के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि रैली आप और उसके नेतृत्व के विरुद्ध भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेताओं की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जनता इन चालों को समझ चुकी है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे कहा कि जंतर-मंतर से उठने वाली आवाज पूरे देश में गूंजेगी और उन लोगो के प्रेरित करेगी जो पारदर्शी शासन और लोगों के अनुकूल नीतियों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह रैली न केवल झूठे आरोपों का जवाब देगी बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक नई दिशा भी तय करेगी।

आप पंजाब नेतृत्व ने राज्य से दिल्ली जाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और रैली की सफलता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि यह सभा देश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें